अर्थव्यवस्था में नरमी से पूंजीगत खर्च में 20 से 25 फीसदी की कटौती करेगी टाटा स्टील

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2019 9:02 PM

विज्ञापन

कोलकाता : अर्थव्यवस्था में नरमी की वजह से टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील 2019-20 के लिए तय पूंजीगत खर्च में कटौती कर सकती है. कंपनी ने शनिवार को कहा कि वह 2019-20 के लिए पूंजीगत खर्च को 12 हजार करोड़ रुपये से घटाकर आठ हजार करोड़ रुपये कर सकती है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी […]

विज्ञापन

कोलकाता : अर्थव्यवस्था में नरमी की वजह से टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील 2019-20 के लिए तय पूंजीगत खर्च में कटौती कर सकती है. कंपनी ने शनिवार को कहा कि वह 2019-20 के लिए पूंजीगत खर्च को 12 हजार करोड़ रुपये से घटाकर आठ हजार करोड़ रुपये कर सकती है.

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा कि हमने कामकाज के सिलसिले में जो आगे के लिए मार्गदर्शन किया है, उसके मुताबिक भारत और यूरोप के बीच परिचालन में पूंजीगत खर्च वास्तविक योजना के मुकाबले 20 से 25 फीसदी कम होगा. हमारा मूल आकलन टाटा स्टील समूह के लिए 12 हजार करोड़ रुपये था, यह अब करीब आठ हजार करोड़ रुपये हो.

इसे भी देखें : जमशेदपुर : कलिंगानगर में ग्रेड रिवीजन के बाद टाटा स्टील जमशेदपुर में बढ़ा दबाव

कंपनी की योजना पहले के 12 हजार करोड़ रुपये में से आठ हजार करोड़ रुपये भारतीय परिचालन पर खर्च करने की थी. उन्होंने यहां कंपनी के खुदरा इस्पात स्टोर ‘स्टीलजंक्शन’ की शुरुआत करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि दोनों जगहों (भारत और यूरोप) के खर्च में कटौती की जायेगी. नरेंद्रन ने यह भी कहा कि भारत में होने वाला उसका पूंजीगत खर्च का बड़ा हिस्सा कंपनी के ओडिशा स्थित कलिंगनगर प्लांट में किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola