आर्थिक सर्वेक्षण में सात फीसदी इकोनॉमी ग्रोथ के अनुमान से शेयर बाजारों में मजबूती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2019 5:56 PM
मुंबई : आर्थिक समीक्षा में देश की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष में सात फीसदी रहने के अनुमान के बाद गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 68.81 अंक या 0.17 फीसदी […]
मुंबई : आर्थिक समीक्षा में देश की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष में सात फीसदी रहने के अनुमान के बाद गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 68.81 अंक या 0.17 फीसदी चढ़कर 39,908.06 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 39,979.10 अंक और नीचे में 39,858.33 अंक के दायरे में रहा.
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30 अंक यानी 0.25 फीसदी बढ़कर 11,946.75 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 11,969.25 अंक तक गया, जबकि नीचे में 11,923.65 अंक तक गया. भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंड्सइंड बैंक, कोटक बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गयी. वहीं, यस बैंक, एचसीएल टेक, वेदांता, सन फार्मा, टाटा स्टील एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में 3.56 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी.
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के बुनियादी शोध विभाग (निवेश सेवाओं) के प्रमुख नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक, आर्थिक सर्वेक्षण में चालू वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी वृद्धि के सात फीसदी पर रहने के अनुमान के बाद बाजार धारणा सकारात्मक रही. उन्होंने कहा कि ऋण उठाव एवं मांग बढ़ने से वित्त वर्ष 2019-20 में निवेश गति पकड़ता दिख रहा है. हालांकि, इस सप्ताह मानसून की बारिश को लेकर चिंताओं की वजह से यह बढ़त सीमित रहा. निवेशकों ने शुक्रवार को पेश किये जाने वाले केंद्रीय बजट के कारण भी सतर्कता का रुख रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










