ePaper

कैग की रिपोर्ट : 2017-18 में सर्विस टैक्स का बकाया बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Updated at : 01 Jul 2019 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
कैग की रिपोर्ट : 2017-18 में सर्विस टैक्स का बकाया बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

नयी दिल्ली : वित्त वर्ष 2017-18 में सेवा कर का बकाया बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की सोमवार को संसद में पेश एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. इससे पिछले वित्त वर्ष 2016-17 में सेवाकर का बकाया 1.18 लाख करोड़ रुपये था. रिपोर्ट के अनुसार, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त वर्ष 2017-18 में सेवा कर का बकाया बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की सोमवार को संसद में पेश एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. इससे पिछले वित्त वर्ष 2016-17 में सेवाकर का बकाया 1.18 लाख करोड़ रुपये था. रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय उत्पाद शुल्क के संदर्भ में इस अवधि में कुल बकाया 84,200 करोड़ रुपये से बढ़कर 96,496 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

इसे भी देखें : सेवा कर दायित्व की घोषणा जरूरी

इसके अलावा, सेवाकर के कुल बकाया के मामले में वसूली 2016-17 के 1.19 फीसदी से घटकर 2017-18 में 1.02 फीसदी पर आ गया. इसी तरह कुल बकाया में वसूली का आंकड़ा 2016-17 के 1.85 फीसदी से घटकर 2017-18 में 1.27 फीसदी रह गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017-18 के अंत तक केंद्रीय उत्पाद शुल्क के मामले में 1,04,718 करोड़ रुपये के 45,749 मामले अपील में लंबित थे. यह इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 3.5 फीसदी कम है. सेवाकर के मामले में 2017-18 के अंत तक 1,20907 करोड़ रुपये के 43,718 मामले अपील में लंबित थे. यह इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत कम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola