जीएसटी के दो साल पूरा होने पर एक जुलाई को समारोह का आयोजित करेगी सरकार

नयी दिल्ली : सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की शुरुआत की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर एक जुलाई को समारोह का आयोजन करेगी. समारोह को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके कनिष्ठ अनुराग ठाकुर संबोधित करेंगे. एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन यहां आंबेडकर भवन में किया जायेगा और इसमें केंद्रीय […]
नयी दिल्ली : सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की शुरुआत की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर एक जुलाई को समारोह का आयोजन करेगी. समारोह को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके कनिष्ठ अनुराग ठाकुर संबोधित करेंगे. एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन यहां आंबेडकर भवन में किया जायेगा और इसमें केंद्रीय एवं राज्यों के कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. इसमें जीएसटी के दो साल तथा इसके भविष्य को लेकर एक प्रस्तुतिकरण होगा.
इसे भी देखें : नयी कर प्रणाली: जीएसटी दरों पर सबकी नजर
जीएसटी रिटर्न दायर करने की नयी व्यवस्था की भी शुरुआत एक जुलाई से होने वाली है. सूचना में कहा गया कि जीएसटी ने 50 हजार रुपये से अधिक के माल की ढुलाई पर ई-वे बिल अनिवार्य बनाकर कर चोरी रोकने में मदद की है. इसमें कहा गया कि जीएसटी ने देश को ‘एक राष्ट्र, एक कर’ व्यवस्था की ओर अग्रसर किया है तथा देश को एक आर्थिक संघ के तौर पर बांधा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




