BSNL के नये ब्रॉडबैंड प्लान के साथ Hotstar प्रीमियम पेश

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने नयी ब्रॉडबैंड योजना के साथ उपभोक्ताओं के लिये हॉटस्टार प्रीमियम की सेवाओं की पेशकश की है. कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. हॉटस्टार प्रीमियम ऑनलाइन वीडियो प्रसारण मंच है. इसके पास क्रिकेट विश्वकप के मैचों को लाइव ऑनलाइन प्रसारित करने का अधिकार है. बीएसएनएल […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने नयी ब्रॉडबैंड योजना के साथ उपभोक्ताओं के लिये हॉटस्टार प्रीमियम की सेवाओं की पेशकश की है.
कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. हॉटस्टार प्रीमियम ऑनलाइन वीडियो प्रसारण मंच है. इसके पास क्रिकेट विश्वकप के मैचों को लाइव ऑनलाइन प्रसारित करने का अधिकार है.
बीएसएनएल ने शुक्रवार को सुपरस्टार300 ब्रॉडबैंड योजना की पेशकश की. इसके तहत उपभोक्ताओं को 749 रुपये प्रति माह की दर से अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी.
इस योजना के तहत 300 जीबी तक डाउनलोड पर उपभोक्ताओं को 50 एमबी प्रति सेकंड की स्पीड मिलेगी. इसके बाद दो एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा. दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस योजना के साथ उपभोक्ताओं को हॉटस्टार प्रीमियम की सेवाएं भी मिलेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




