एनसीएलटी ने आरकॉम के लिए डेलायट के नानावती को समाधान पेशेवर किया नियुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2019 8:14 PM
मुंबई : दिवाला न्यायाधिकरण ने शुक्रवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी दो अनुषंगी इकाइयों रिलायंस टेलीकॉम और रिलायंस इंफ्राटेल के लिए डेलायट के अनीश नानावती को समाधान पेशेवर नियुक्त करने को मंजूरी दी. आरकॉम के अनुसार, वित्तीय कर्जदाताओं ने कंपनी तथा उसकी दो अनुषंगी इकाइयों पर 57,382 करोड़ रुपये के बकाए का दावा किया है. […]
मुंबई : दिवाला न्यायाधिकरण ने शुक्रवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी दो अनुषंगी इकाइयों रिलायंस टेलीकॉम और रिलायंस इंफ्राटेल के लिए डेलायट के अनीश नानावती को समाधान पेशेवर नियुक्त करने को मंजूरी दी. आरकॉम के अनुसार, वित्तीय कर्जदाताओं ने कंपनी तथा उसकी दो अनुषंगी इकाइयों पर 57,382 करोड़ रुपये के बकाए का दावा किया है.
इसे भी देखें : NCLT ने संपत्ति बिक्री से वसूली को लेकर आरकॉम के कर्जदाताओं को फटकार लगायी
कर्जदाताओं की समिति ने न्यायाधिकरण को सूचित किया कि सभी तीन कंपनियों ने आम सहमति से नानावती को समाधान पेशेवर के रूप में चुना. इसका कारण है कि तीनों कंपनियों के कारोबार की प्रकृति आपस में जुड़ी हुई है. न्यायाधिकरण ने समाधान पेशेवर को समाधान योजना के बारे में 23 जुलाई तक प्रगति रिपोर्ट देने को कहा. उसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










