TikTok वीडियो बनाने के दौरान गोली चली युवक की मौत, टिकटॉक ने की यह अपील

नयी दिल्ली : वीडियो साझा करने वाले मोबाइल ऐप टिकटॉक ने शुक्रवार को उपयोक्ताओं से कहा कि वे उसके मंच का इस्तेमाल अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए करें. कंपनी ने कहा कि वह उसके सामुदायिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वीडियो को प्रोत्साहित नहीं करती है. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में टिकटॉक वीडियो बनाते समय […]
नयी दिल्ली : वीडियो साझा करने वाले मोबाइल ऐप टिकटॉक ने शुक्रवार को उपयोक्ताओं से कहा कि वे उसके मंच का इस्तेमाल अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए करें.
कंपनी ने कहा कि वह उसके सामुदायिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वीडियो को प्रोत्साहित नहीं करती है. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में टिकटॉक वीडियो बनाते समय ‘दुर्घटनावश’ गोली चलने से एक किशोर की मौत की हालिया घटना के बाद कंपनी ने यह बयान जारी किया है.
टिकटॉक ने बयान में कहा है, हमारे समुदाय के एक सदस्य की मौत की खबर से हमें काफी दुख हुआ… टिकटॉक की ओर से हम उपयोक्ताओं के लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक माहौल बनाये रखने को लेकर प्रतिबद्ध हैं.
कंपनी ने कहा कि वह रचनात्मकता एवं सृजनात्मकता को बढ़ावा देती है और किसी भी तरह से किसी को नुकसान पहुंचाने वाले एवं सामुदायिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वीडियो को प्रोत्साहित नहीं करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




