चीन के साथ व्यापार करार पर आगे बातचीत को तैयार अमेरिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2019 2:37 PM
फुकुओका : अमेरिका व्यापार विवाद में चीन के साथ आगे और बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी तरह के संभावित करार के लिए दोनों देशों के शीर्ष नेताओं को इस माह के अंत में होने वाली बैठक तक इंतजार करना होगा. अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूशिन ने शनिवार को यह बात कही. […]
फुकुओका : अमेरिका व्यापार विवाद में चीन के साथ आगे और बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी तरह के संभावित करार के लिए दोनों देशों के शीर्ष नेताओं को इस माह के अंत में होने वाली बैठक तक इंतजार करना होगा. अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूशिन ने शनिवार को यह बात कही.
जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के प्रमुखों की बैठक के मौके पर संवाददाताओं से अलग से बातचीत में अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूशिन चेताते हुए कहा कि यदि इस बारे में समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका शुल्कों को आगे बढ़ायेगा.
म्नूशिन ने कहा, ‘हम एक ऐतिहासिक करार की ओर हैं. यदि वे बातचीत की मेज पर आते हैं और इस करार को उन शर्तों पर पूरा करना चाहते हैं, जिन पर हम बातचीत कर रहे हैं, तो यह अच्छी बात होगी. यदि ऐसा नहीं होता है, तो जैसा राष्ट्रपति ने कहा है कि हम शुल्कों पर आगे बढ़ेंगे.’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ओसाका में जी-20 शिखर बैठक में 28-29 जून को बैठक हो सकती है. म्नूशिन ने संकेत दिया है कि इस करार पर कुछ सहमति इसी बैठक में बनने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










