ePaper

बजट पेश होने के बाद बाजार में उतार चढ़ाव जारी

Updated at : 10 Jul 2014 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
बजट पेश होने के बाद बाजार में उतार चढ़ाव जारी

नयी दिल्लीः वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट पेश करने के बाद बाजार में उतार चढ़ाव जारी है. जेटली ने जैसी ही बजट पेश करना शुरु किया इसमें भारी गिरावट देखी गयी. लेकिन बजट पेश करने के बाद इसमें अचानक तेजी आयी. हालांकि बाजार के उतार चढ़ाव से यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि बाजार […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट पेश करने के बाद बाजार में उतार चढ़ाव जारी है. जेटली ने जैसी ही बजट पेश करना शुरु किया इसमें भारी गिरावट देखी गयी. लेकिन बजट पेश करने के बाद इसमें अचानक तेजी आयी. हालांकि बाजार के उतार चढ़ाव से यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि बाजार को बजट कितना रास आ रहा है. सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी के बाद 150 अंक की गिरावट देखी जा रही है. दोपहर एक बजे के बाद सेंसेक्ससेंसेक्स में भारी तेजी देखने को मिली. लेकिन बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में बढोतरी देखी जा रही है. वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट भाषण के बाद बाजार में जोरदार गिरावट हावी हुयी लेकिन बाजार के अनुरुप जैसे ही टैक्स और कई घोषणाएं हुई.

बाजार में अचानक तेजी आयी. दोपहर 1.18 बजे 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 324 अंकों की बढ़त के साथ 25769.98 पर जबकि निफ्टी 84 अंकों की बढ़त के साथ 7679.85 पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स में 67.87 अंको की बढ़त और निफ्टी में 8.25 अंको की बढ़त दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola