ePaper

IT मिनिस्ट्री ने बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े Video शेयर करनेको लेकर WhatsApp को लिखी चिट्ठी

Updated at : 25 Apr 2019 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
IT मिनिस्ट्री ने बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े Video शेयर करनेको लेकर WhatsApp को लिखी चिट्ठी

नयी दिल्ली : सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप पर बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े वीडियो शेयर किये जाने की एक खबर पर गुरुवार को इस मैसेजिंग एप को पत्र लिखकर मंच का दुरुपयोग रोकने के लिए कदम उठाने को कहा है. इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्र ने बताया कि सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप से पूछा है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप पर बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े वीडियो शेयर किये जाने की एक खबर पर गुरुवार को इस मैसेजिंग एप को पत्र लिखकर मंच का दुरुपयोग रोकने के लिए कदम उठाने को कहा है. इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्र ने बताया कि सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप से पूछा है कि इस समस्या से निपटने के लिए उसकी योजना क्या है?

मंत्रालय ने व्हाट्सएप को पत्र लिखकर कहा है कि मंच के इस तरफ के दुरुपयोग को रोकने के लिए स्पष्ट कदम उठाये जाने की जरूरत है. व्हाट्सएप से जब ईमेल के जरिये इस बाबत पूछा गया, तो उसने कुछ सामान्य प्रश्नों (एफएक्यू) से जुड़ा एक लिंक साझा कर दिया. इसमें कहा गया है कि एप की बाल यौन उत्पीड़न को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति है.

उसने कहा है कि हमारी नीति ऐसे उपयोक्ताओं को व्हाट्सएप पर प्रतिबंधित करने की है, जिनके बारे में यह पता चल जाता है कि वे बच्चों के शोषण एवं उनको खतरे में डालने वाले वीडियो साझा करते हैं. व्हाट्सएप के पास एक समर्पित टीम है, जिसमें कानून प्रवर्तन, ऑनलाइन सुरक्षा नीति और जांच से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola