Tata Technologies ने चीन की फ्यूचरमूव ऑटोमोटिव से किया करार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2019 6:22 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा टेक्नोलॉजीज ने चीन और अन्य बाजारों में वाहन निर्माताओं के उत्पाद और सेवाएं विकसित करने के लिए चीन की फ्यूचरमूव ऑटोमोटिव के साथ करार किया है. टाटा टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दोनों कंपनियों ने शंघाई मोटर शो 2019 के दौरान इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये. इसे भी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा टेक्नोलॉजीज ने चीन और अन्य बाजारों में वाहन निर्माताओं के उत्पाद और सेवाएं विकसित करने के लिए चीन की फ्यूचरमूव ऑटोमोटिव के साथ करार किया है. टाटा टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दोनों कंपनियों ने शंघाई मोटर शो 2019 के दौरान इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये.

इसे भी देखें : ठेका मजदूरों को भी स्किल टेस्ट पास करना हुआ अनिवार्य, ट्रेनिंग के लगेंगे पैसे

टाटा टेक्नोलॉजीस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वारेन हैरिस ने बयान में कहा कि हमारा गठजोड़ टाटा टेक्नोलॉजीज की कनेक्टेड कार सेवाओं की पेशकश को फ्यूचरमूव के प्लेटफॉर्म और प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ेगा. यह चीन के वाहन उद्योग को सेवाएं देने में मदद करेगा. टाटा टेक्नोलॉजीज का कहना है कि उसके पास वाहन से जुड़े अंतिम समाधानों के वितरण की मजबूत क्षमताएं हैं. कंपनी के पास 9,000 पेशेवर हैं. उसके 27 देशों में क्लाइंट हैं.

वहीं, फ्यूचरमूव ऑटोमोटिव अपनी डिजिटल और मॉबिलिटी सेवाओं के साथ चीन, हांगकांग, मकाओ और अमेरिका में टाटा के ग्राहकों के लिए एक रणनीतिक भागीदार है. इस समझौते के जरिये दोनों कंपनियां वाहन उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए अपनी प्रौद्योगिकियों, उत्पादों, समाधानों और संसाधनों को संगठित करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola