शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 216 अंक मजबूत

मुंबई : कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढाये जाने कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 216 अंक की तेजी के साथ 25,732.87 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले तीन सत्रों के दौरान 453.68 अंकों की बढोतरी दर्ज […]
मुंबई : कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढाये जाने कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 216 अंक की तेजी के साथ 25,732.87 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया.
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले तीन सत्रों के दौरान 453.68 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 216.52 अंक अथवा 0.84 फीसद की तेजी के साथ 25,732.87 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 59.55 अंक अथवा 0.77 फीसद की तेजी के साथ 7,694.25 अंक पर पहुंच गया.बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




