ePaper

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दर में की 0.10 फीसदी कटौती, कार और होम लोन होगा सस्ता

Updated at : 05 Mar 2019 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दर में की 0.10 फीसदी कटौती, कार और होम लोन होगा सस्ता

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने मंगलवार को अपनी मानक ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है. इससे मकान, वाहन तथा अन्य कर्ज सस्ते होंगे. बैंक ने एक साल तक की अवधि की सभी परिपक्वता अवधि के कर्ज पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने मंगलवार को अपनी मानक ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है. इससे मकान, वाहन तथा अन्य कर्ज सस्ते होंगे. बैंक ने एक साल तक की अवधि की सभी परिपक्वता अवधि के कर्ज पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि नयी ब्याज दर सात मार्च से प्रभावी होगी.

इसे भी देखें : दिवाली पर Bank of Baroda ने ब्याज दरों में की 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी, Home Loan लेना पड़ेगा महंगा

बैंक ने कहा है कि एक दिन तथा एक महीने की अवधि के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) क्रमश: 8.25 फीसदी तथा 8.30 फीसदी होगी. इसी प्रकार, एक साल के लिए एमसीएलआर 8.65 फीसदी होगी, जो पहले 8.75 फीसदी थी. ज्यादातर खुदरा कर्ज अब एमसीएलआर से जुड़े हैं. उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक द्वारा पिछले महीने प्रमुख नीतिगत ब्याज दर रेपो में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद बैंक ब्याज दर कम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola