...और इधर, तेल कंपनियों ने सेना को निर्बाध फ्यूल सप्लाई के लिए जम्मू-कश्मीर की ओर रवाना किये टैंक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2019 9:49 PM
नयी दिल्ली : पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने के साथ ही भारतीय तेल कंपनियों ने सभी रक्षा एवं रणनीतिक परिसंपत्तियों को तेल की निर्बाध आपूर्ति के लिए ‘बहुत ठोस योजना’ बनायी है. इसके लिए ईंधन के ट्रकों को राज्य के लिए रवाना कर दिया गया है. शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान के […]
नयी दिल्ली : पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने के साथ ही भारतीय तेल कंपनियों ने सभी रक्षा एवं रणनीतिक परिसंपत्तियों को तेल की निर्बाध आपूर्ति के लिए ‘बहुत ठोस योजना’ बनायी है. इसके लिए ईंधन के ट्रकों को राज्य के लिए रवाना कर दिया गया है.
शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के अग्रिम इलाकों के रक्षा प्रतिष्ठानों में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है. तेल कंपनियों ने मंगलवार को जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हवाई हमले से पहले जम्मू-कश्मीर और अन्य अग्रिम इलाकों में अपने भंडारणों को पूरा कर लिया था.
इसे भी देखें : पाक की ओर से हमले की कोशिश पर भारत ने जताया कड़ा ऐतराज, कहा-सुरक्षित वापस करे वायुसेना के पायलट
उन्होंने कहा कि अब विमान ईंधन, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों से भरे तेल के 500 टैंकरों को जम्मू-कश्मीर और अग्रिम इलाकों की ओर रवाना किया जा रहा है. सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) भारतीय वायुसेना को विमान ईंधन की आपूर्ति करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










