ePaper

Zomato ने आप तक साफ-स्वच्छ खाना पहुंचाने के लिए उठाया है यह कदम, जानें

Updated at : 23 Feb 2019 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
Zomato ने आप तक साफ-स्वच्छ खाना पहुंचाने के लिए उठाया है यह कदम, जानें

नयी दिल्ली : ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई (FSSAI) के मानकों पर खरा नहीं उतरने पर फरवरी में 5,000 रेस्तरां को अपनी सूची से हटा दिया. कंपनी ने यह जानकारी दी है. जोमैटो ने बयान जारी कर कहा कि वह भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई (FSSAI) के मानकों पर खरा नहीं उतरने पर फरवरी में 5,000 रेस्तरां को अपनी सूची से हटा दिया.

कंपनी ने यह जानकारी दी है. जोमैटो ने बयान जारी कर कहा कि वह भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के साथ मिलकर देश के तकरीबन 150 शहरों में उसके प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध रेस्तरां का ऑडिट कर रही है.

OMG : फूड ऑर्डर बुक हुआ चेन्नई में, Swiggy ने राजस्थान से मंगाया खाना

कंपनी के मुताबिक, उसने साफ-सफाई के लिए एफएसएसएआई द्वारा तय मानकों का पालन नहीं करने पर 5,000 से अधिक रेस्तरां को अपने प्लेटफॉर्म से बाहर कर दिया है.

जोमैटो के सीईओ (फूड डिलिवरी बिजनेस) मोहित गुप्ता ने कहा, हम हर दिन अपने प्लेटफॉर्म पर 400 रेस्तरां जोड़ रहे हैं. ऐसे में अहम है कि रेस्तरां हमारे नियमों और स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola