शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में गिरावट, रुपया 12 पैसे कमजोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2019 11:23 AM
मुंबई : उतार-चढ़ाव भरे कारोबार तथा अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर चिंता के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कमजोर खुला। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में एक समय 100 अंक से अधिक नीचे आ गया था. हालांकि, बाद में इसमें सुधार हुआ. इसके बावजूद […]
मुंबई : उतार-चढ़ाव भरे कारोबार तथा अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर चिंता के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कमजोर खुला। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में एक समय 100 अंक से अधिक नीचे आ गया था.
हालांकि, बाद में इसमें सुधार हुआ. इसके बावजूद यह सोमवार के बंद की तुलना में 21.49 अंक या 0.06 प्रतिशत के नुकसान से 35,635.21 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.40 अंक या 0.02 प्रतिशत के नुकसान से 10,659.15 अंक पर कारोबार कर रहा था. सोमवार को सेंसेक्स 368 अंक और निफ्टी 119 अंक टूटा था.
डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर
अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की कमजोरी के साथ 71.22 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला. फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत से रुपये की धारणा पर असर पड़ा. हालांकि, विदेशी कोषों के ताजा प्रवाह से रुपये की गिरावट सीमित रही. अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 71.19 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला और उसके बाद और नीचे 71.22 प्रति डॉलर पर आ गया। सोमवार को रुपया 71.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










