शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मजबूत

नयी दिल्ली : एशियाई बाजार में मिले जुले रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में करीब 59 अंक मजबूत हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 337.58 अंकों की बढोतरी दर्ज की […]
नयी दिल्ली : एशियाई बाजार में मिले जुले रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में करीब 59 अंक मजबूत हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 337.58 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 58.90 अंक अथवा 0.23 फीसद की तेजी के साथ 25,427.80 अंक पर पहुंच गया.
इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 5.25 अंक अथवा 0.07 फीसद की तेजी के साथ 7,585.45 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में मिले जुले रख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से बिजली, धातु, सूचना तकनीक, सार्वजनिक क्षेत्र क उपक्रम, पूंजीगत सामान और रीयल्टी क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




