संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट : वित्त वर्ष 2019-20 में 7.6 फीसदी रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर

Updated at : 23 Jan 2019 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट : वित्त वर्ष 2019-20 में 7.6 फीसदी रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर

नयी दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र की ओर से बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.4 फीसदी तथा अगले वित्त वर्ष 2019-20 में 7.6 फीसदी रहेगी. संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) 2019 रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र की ओर से बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.4 फीसदी तथा अगले वित्त वर्ष 2019-20 में 7.6 फीसदी रहेगी. संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) 2019 रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2020-21 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहेगी.

इसे भी पढ़ें : मूडीज का अनुमान : 2019 में घटकर 7.3 फीसदी रह जायेगी भारत की आर्थिक वृद्धि दर

रिपोर्ट में कहा गया है कि वृद्धि को मजबूत निजी उपभोग और अधिक विस्तार वाले वित्तीय रुख तथा पिछले सुधारों के लाभ से सहारा मिल रहा है. इसमें कहा गया है कि मध्यम अवधि की वृद्धि दर के लिए निजी निवेश में सतत सुधार महत्वपूर्ण है. वैश्विक अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 और 2020 में इसकी वृद्धि दर तीन फीसदी के करीब रहेगी.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आगाह करते हुए कहा कि वैश्विक आर्थिक संकेतक काफी हद तक अनुकूल हैं, लेकिन वे पूरी कहानी नहीं बताते हैं. उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं 2019 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर के टिकाऊ होने पर चिंता जतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola