वित्त सचिव अजय नारायण झा को एक महीने का मिला सेवा विस्तार

Updated at : 14 Jan 2019 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
वित्त सचिव अजय नारायण झा को एक महीने का मिला सेवा विस्तार

नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्त सचिव अजय नारायण झा को एक महीने का सेवा विस्तार दिया गया है. सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, झा को 15वें वित्त आयोग का सदस्य भी नियुक्त किया गया है. वे मणिपुर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्त सचिव अजय नारायण झा को एक महीने का सेवा विस्तार दिया गया है. सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, झा को 15वें वित्त आयोग का सदस्य भी नियुक्त किया गया है. वे मणिपुर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं.

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वित्त सचिव और व्यय विभाग के सचिव झा को एक महीने के सेवा विस्तार देने की मंजूरी दे दी है. उन्हें इस साल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होना था. अब उनका कार्यकाल एक महीने बढ़ गया है. आदेश में कहा गया है कि झा एक मार्च से 15वें वित्त आयोग के सदस्य का कार्यभार संभालेंगे. वह शक्तिकान्त दास का स्थान लेंगे, जो अब भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola