नोएडा-लखनऊ में राहत, बिहार के गया में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें 13 मई की रेट लिस्ट 

Published by :Soumya Shahdeo
Updated at :13 May 2026 8:19 AM
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 13 May 2026

Petrol Diesel Price Today 13 May 2026 (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 13 May 2026: यूपी के नोएडा और लखनऊ में तेल हुआ सस्ता, वहीं बिहार के गया में कीमतें बढ़ गई हैं. जानें 13 मई 2026 को आपके शहर के लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट्स क्या हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 13 May 2026: आज यानी 13 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई शहरों में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. मुंबई और नोएडा जैसे शहरों में जहां पेट्रोल थोड़ा सस्ता हुआ है, वहीं बिहार के गया और भागलपुर जैसे इलाकों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है. आइए जानते हैं आपके शहर में आज क्या बदलाव हुए हैं. 

क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल?

पेट्रोल की बात करें तो मुंबई में आज कीमत 103.50 रुपये है, जो कल के 103.54 रुपये से थोड़ी कम है. राजधानी दिल्ली में दाम 94.77 रुपये पर स्थिर बने हुए हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ और नोएडा में भी आज मामूली राहत मिली है. हालांकि, बिहार के गया और भागलपुर में पेट्रोल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे वहां के निवासियों की जेब पर कम असर पड़ सकता है. 

आज का पेट्रोल रेट टेबल: 

शहरआज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव
पटना  105.23105.60-0.37
गया 106.61106.28+0.33
भागलपुर 106.40106.21+0.19
मुजफ्फरपुर  105.78106.19-0.41
दरभंगा  106.05106.04+0.01
लखनऊ  94.6994.85-0.16
नोएडा 94.9095.12-0.22
रांची  98.0997.86+0.23
धनबाद  97.8997.93-0.04
देवघर  98.1897.69+0.49
जमशेदपुर  97.8097.800.00
मुंबई103.50103.54-0.04
नई दिल्ली94.7794.770.00
कोलकाता105.41105.45-0.04
चेन्नई100.84100.85-0.01
बेंगलुरु102.92102.920.00
गुरुग्राम95.3095.51-0.21
भोपाल106.56106.43+0.13

डीजल के दाम में क्या बदलाव?

डीजल की कीमतों में आज ज्यादा हलचल नहीं है. मुंबई में यह 90.03 रुपये पर बरकरार है, जबकि दिल्ली में भी 87.67 रुपये का स्थिर भाव बना हुआ है. राहत की बात यह है कि हरियाणा के गुरुग्राम और यूपी के नोएडा-लखनऊ में डीजल के रेट में कुछ पैसों की गिरावट आई है. बिहार के पटना में भी डीजल 35 पैसे सस्ता हुआ है, जिससे ट्रांसपोर्टर्स और आम जनता को फायदा होगा. 

आज का डीजल रेट टेबल: 

शहर  आज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव
पटना 91.4991.84-0.35
गया 92.7892.48+0.30
भागलपुर 92.5792.39+0.18
मुजफ्फरपुर  91.9892.37-0.39
दरभंगा  92.2492.23+0.01
लखनऊ 87.8187.99-0.18
नोएडा  88.0188.29-0.28
रांची  92.8692.62+0.24
धनबाद  92.6492.69-0.05
देवघर92.9192.40+0.51
जमशेदपुर  92.5592.550.00
मुंबई90.0390.030.00
नई दिल्ली87.6787.670.00
कोलकाता92.0292.020.00
चेन्नई92.3992.40-0.01
बेंगलुरु90.9990.990.00
गुरुग्राम87.7787.97-0.20
भोपाल91.9391.81+0.12

ये भी पढ़ें: Gold Price : विदेश से सोना-चांदी मंगाना होगा महंगा, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola