Bank Holiday Today: बैंक का जरूरी काम है तो रुक जाइए, पहले जान लें आज खुलें या नहीं

Photo: AI
Bank Holiday Today: कई बार ऐसा होता है कि हम पासबुक अपडेट कराने, चेक जमा करने, कैश जमा करने या लॉकर के काम से बैंक पहुंचते हैं और वहां जाकर पता चलता है कि आज छुट्टी है. ऐसे में पूरा प्लान बिगड़ जाता है.
Bank Holiday Today: अगर आपका भी आज बैंक जाने का प्लान है, तो पहले जान लीजिए कि आज बैंक खुले हैं या नहीं, कौन-सी सेवाएं मिलेंगी और अब बैंक कब खुलेंगे.
क्या आज बैंक खुले हैं?
नहीं, 11 जुलाई 2026 को देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद हैं. इसकी वजह यह है कि आज जुलाई महीने का दूसरा शनिवार है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं. वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं, जब तक RBI की छुट्टियों की सूची में अलग से अवकाश घोषित न हो. इसलिए SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Punjab National Bank, Bank of Baroda समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक आज बंद रहेंगे.
बैंक बंद हैं तो कौन-कौन से काम हो जाएंगे?
अगर आपका काम ऑनलाइन हो सकता है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी.
आज आप आसानी से ये काम कर सकते हैं:
- UPI से पैसे भेज और मंगा सकते हैं.
- IMPS, NEFT (निर्धारित समय के अनुसार) और RTGS से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं.
- बिजली, पानी, गैस और अन्य यूटिलिटी बिल भर सकते हैं.
- मोबाइल और DTH रिचार्ज कर सकते हैं.
- अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं.
- बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं.
- डेबिट और क्रेडिट कार्ड मैनेज कर सकते हैं.
- अगर आपका बैंक सुविधा देता है, तो ऑनलाइन FD खोल या रिन्यू भी कर सकते हैं.
अगर आपका काम इनमें से किसी से जुड़ा है, तो आपको अगले कार्यदिवस का इंतजार करना होगा।
अब बैंक कब खुलेंगे?
अगर आप सोच रहे हैं कि कल यानी रविवार को बैंक चले जाएंगे, तो ऐसा भी नहीं होगा.
- 11 जुलाई (शनिवार): दूसरा शनिवार, सभी बैंक बंद
- 12 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद
- 13 जुलाई (सोमवार): देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे
यानी अगर आपका काम बैंक शाखा में जाकर ही हो सकता है, तो अब आपको सोमवार, 13 जुलाई का इंतजार करना होगा.
इसके अलावा, जुलाई महीने में कुछ राज्यों में MHIP Day, Beh Deinkhlam, Ratha Yatra/Kang (Rathajatra), Harela, U Tirot Singh की पुण्यतिथि, Drukpa Tshe-zi और Kharchi Puja जैसे स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों की वजह से भी अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे. इसलिए अगर आने वाले दिनों में बैंक जाने का प्लान है, तो अपने शहर की छुट्टियों की सूची पहले जरूर देख लें.
ये भी पढ़ें: गैस कनेक्शन से जुड़े 8 बड़े नियम, नहीं माने तो सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है दिक्कत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










