दिसंबर, 2018 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने सबसे अधिक दी बेरोजगारों को नौकरी

Updated at : 10 Jan 2019 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
दिसंबर, 2018 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने सबसे अधिक दी बेरोजगारों को नौकरी

मुंबई : पिछले साल 2018 का आखिरी महीना नयी नौकरियों के लिहाज से बेहतर रहा. दिसंबर 2018 में सालाना आधार पर नयी नियुक्तियों में आठ फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी. वाहन उद्योग और मानव संसाधन (एचआर) के क्षेत्र में सबसे अधिक संख्या में नये लोग नियुक्त किये गये. दिसंबर, 2018 के लिए नौकरी जॉबस्पीक […]

विज्ञापन

मुंबई : पिछले साल 2018 का आखिरी महीना नयी नौकरियों के लिहाज से बेहतर रहा. दिसंबर 2018 में सालाना आधार पर नयी नियुक्तियों में आठ फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी. वाहन उद्योग और मानव संसाधन (एचआर) के क्षेत्र में सबसे अधिक संख्या में नये लोग नियुक्त किये गये. दिसंबर, 2018 के लिए नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक के मुताबिक, इस महीने एक साल पहले दिसंबर की तुलना में आठ फीसदी अधिक लोगों की नियुक्ति हुई. ऑटोमोबाइल और इससे जुड़े उद्योग में सबसे अधिक 24 फीसदी की वृद्धि देखी गयी, जबकि एचआर क्षेत्र में यह आंकड़ा 17 फीसदी पर रहा.

इसे भी पढ़ें : बेरोजगारी: 2018 में भारत में 1.10 करोड़ लोगों ने गंवायीं नौकरियां, ग्रामीण इलाकों में हालत और बुरी

रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर, 2017 के मुकाबले दिसंबर, 2018 में आईटी-सॉफ्टवेयर क्षेत्र में नयी नियुक्तियों में 14 फीसदी वृद्धि दर्ज की गयी. हर महीने नौकरी डॉट कॉम पर सूचीबद्ध की जाने वाली नौकरियों के आधार पर यह सूचकांक तैयार किया जाता है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, महानगरों में नियुक्ति की धारणा सकारात्मक रही और बेंगलुरु और दिल्ली में क्रमश: 13 और 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी.

इन्फोएज इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी सुमित सिंह ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि लगभग सभी बड़े शहरों और प्रमुख उद्योगों में नियुक्ति में वृद्धि के साथ वर्ष 2018 समाप्त हुआ. पिछले कुछ महीनों से आईटी और ऑटो एवं इससे जुड़े क्षेत्र वृद्धि के वाहक बने हुए हैं. बीपीओ एवं एफएमसीजी क्षेत्र के लिए भी पिछला साल अच्छा रहा और हम इस बढ़त के जारी रहने की उम्मीद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola