चीन, यूरोपीय संघ और अमेरिका से इंपॉर्टेड कोटेड कागज पर डंपिंग रोधी शुल्क नहीं लगायेगा भारत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2019 5:41 PM
नयी दिल्ली : चीन, यूरोपीय संघ और अमेरिका से आयातित कोटेड पेपर पर भारत डंपिंग रोधी शुल्क नहीं लगायेगा. वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर ने पाया है कि कथित डंपिंग की वजह से घरेलू उद्योग को कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. यह कागज मैगजीन, किताबों, कैलेंडर आदि की प्रिंटिंग में इस्तेमाल होते हैं. व्यापार […]
नयी दिल्ली : चीन, यूरोपीय संघ और अमेरिका से आयातित कोटेड पेपर पर भारत डंपिंग रोधी शुल्क नहीं लगायेगा. वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर ने पाया है कि कथित डंपिंग की वजह से घरेलू उद्योग को कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. यह कागज मैगजीन, किताबों, कैलेंडर आदि की प्रिंटिंग में इस्तेमाल होते हैं. व्यापार उपचार महानिदेशालय ने अपनी डंपिंग रोधी जांच के बाद कहा कि इन देशों से डंप होने वाले आयात और घरेलू उद्योग के नुकसान के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है.
इसे भी पढ़ें : भारत ने पांच देशों से रबड़ के सस्ते आयात को लेकर डंपिंग जांच शुरू की
निदेशालय ने अधिसूचना में कहा कि वह इसे अमेरिका, चीन और यूरोपीय संघ से आयातित कागज पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करने के लिये उपयुक्त नहीं समझता है. उसने कहा कि इन देशों से कागज के आयात में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, लेकिन घरेलू उद्योग का उत्पादन गिरने के चलते यह जरूरी था.
बल्लारपुर इंडस्ट्रीज की अनुषंगी कंपनी बिल्ट ग्राफिक्स पेपर प्रोडेक्ट्स की ओर से इंडियन पेपर मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन ने डीजीटीआर में आवेदन करके इन देशों से आयातित कोटेड कागज के आयात पर डंपिंग रोधी जांच शुरू करने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










