ePaper

रिलायंस जियो ने आरकॉम की परिसंपत्ति बिक्री समझौते की मियाद को 28 जून तक बढ़ाया

Updated at : 31 Dec 2018 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने आरकॉम की परिसंपत्ति बिक्री समझौते की मियाद को 28 जून तक बढ़ाया

नयी दिल्ली : रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और रिलायंस जियो ने अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी आरकॉम की वायरलेस परिसंपत्तियां बेचने के लिए हुए आपसी समझौते की अवधि को आगे बढ़ाने की घोषणा की है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कि रिलायंस कम्युनिकेशंस के स्पेक्ट्रम को जियो को बेचने के सौदे को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और रिलायंस जियो ने अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी आरकॉम की वायरलेस परिसंपत्तियां बेचने के लिए हुए आपसी समझौते की अवधि को आगे बढ़ाने की घोषणा की है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कि रिलायंस कम्युनिकेशंस के स्पेक्ट्रम को जियो को बेचने के सौदे को दूरसंचार विभाग की मंजूरी की प्रतीक्षा है.

इसे भी पढ़ें : आरकॉम, रिलायंस जियो के बीच दूरसंचार बुनियादी ढांचे की भागीदारी का नया करार

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी अनुषंगी कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड ने आरकॉम लिमिटेड और उसकी सहयोगियों की परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए बाध्यकारी समझौते की अवधि को बढ़ा दिया है.

आरकॉम ने अलग सूचना में कहा कि कंपनी और रिलायंस जियो ने टावर, फाइबर, एमसीएन और आरकॉम के स्पेक्ट्रम की बिक्री के समझौते की अवधि को बढ़ाकर 28 जून, 2019 कर दिया है. यह समझौता 28 दिसंबर 2017 को हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola