राहत : अपनी पसंद के चैनलों के चयन के लिए ट्राई ने दी 31 जनवरी तक की छूट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2018 10:36 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने केबल प्रसारण की नयी व्यवस्था के तहत चैनल चयन करने का समय 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है. तब तक सभी ग्राहकों के मौजूदा चैनल पैक पहले की तरह चलते रहेंगे. TRAI (ट्राई) ने मार्च 2017 में प्रसारण एवं केबल सेवाओं के लिए नया नियामकीय ढांचा […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने केबल प्रसारण की नयी व्यवस्था के तहत चैनल चयन करने का समय 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है. तब तक सभी ग्राहकों के मौजूदा चैनल पैक पहले की तरह चलते रहेंगे.
TRAI (ट्राई) ने मार्च 2017 में प्रसारण एवं केबल सेवाओं के लिए नया नियामकीय ढांचा अधिसूचित किया था. बाद में तीन जुलाई 2018 को इसे पुन:अधिसूचित किया गया जिसमें इसे लागू करने की समय-सारिणी का उल्लेख है.
इस समय सारिणी के अनुसार, सभी सेवा प्रदाताओं को इस ढांचे के अनुरूप सेवाएं देने की तैयारी 28 दिसंबर 2018 तक पूरी करनी है, क्योंकि अगले दिन से नयी व्यवस्था लागू हो जाएगी.
हालांकि सेवा प्रदाताओं और प्रसारकों से चर्चा के बाद ट्राई ने अब ग्राहकों को चैनलों को चुनने की छूट 31 जनवरी तक बढ़ा दी है. इससे ग्राहक अब 31 जनवरी तक अपने पसंद के चैनल या पैक का चयन कर सकेंगे और तब तक उनके मौजूदा पैक यथास्थिति काम करते रहेंगे.
वहीं इससे सेवाप्रदाताओं को अपने ग्राहकों को पुरानी व्यवस्था से नयी व्यवस्था में लाने में आसानी होगी. ट्राई ने एक बयान में यह जानकारी दी है. अब सेवा प्रदाता कंपनियों को अपने सभी ग्राहकों को एक फरवरी 2019 से नयी व्यवस्था में ढालना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola