इंडिगो इंजन से उड़ान के दौरान धुआं निकलने के मामले में AAIB ने एनटीएसबी से मांगी मदद

मुंबई/नयी दिल्ली : विमान दुर्घटनाओं की जांच करने वाली एजेंसी एएआईबी ने इंडिगो के एक विमान के इंजन से उड़ान के दौरान धुआं निकलने के मामले की जांच के लिए अपने अमेरिकी समकक्ष एनटीएसबी से मदद की मांग की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह घटना 10 दिसंबर को हुई […]
मुंबई/नयी दिल्ली : विमान दुर्घटनाओं की जांच करने वाली एजेंसी एएआईबी ने इंडिगो के एक विमान के इंजन से उड़ान के दौरान धुआं निकलने के मामले की जांच के लिए अपने अमेरिकी समकक्ष एनटीएसबी से मदद की मांग की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह घटना 10 दिसंबर को हुई थी. ए320 नियो विमान जयपुर से कोलकाता जा रहा था. इसी दौरान इंजन से धुआं निकलने की घटना हुई थी.
इसे भी पढ़ें : IndiGo और GoAir की 65 उड़ानें रद्द, खराब इंजन वाले विमानों के उड़ान भरने पर मनाही
यह पहला मौका है, जब प्रैट एंड व्हिटनी के इंजन वाले किसी विमान में उड़ान के दौरान धुआं निकलने का मामला सामने आया है. एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने मामले की धीमी जांच करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) पहले ही इस मामले में एयरबस और प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) से बातचीत कर रहा है.
ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एएआईबी इस इंजन को विस्तृत जांच के लिए पीएंडडब्ल्यू के पास भेज रहा है तथा अमेरिका के एनटीएसबी से भी इस मामले में सहयोग मांगा जा रहा है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले सप्ताह कहा था कि इंडिगो की घटना वैश्विक स्तर पर पीएंडडब्ल्यू इंजन से धुआं निकलने का पहला मामला है. इस मामले की जांच एएआईबी द्वारा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




