शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों तक चढ़ा, रुपया गिरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2018 12:12 PM

विज्ञापन

मुंबई : अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध शिथिल पड़ने से उत्साहित एशियाई बाजारों से प्रेरित होकर सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही. सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की तेजी लेकर खुला. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 181.52 अंक यानी 0.50 […]

विज्ञापन

मुंबई : अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध शिथिल पड़ने से उत्साहित एशियाई बाजारों से प्रेरित होकर सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही. सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की तेजी लेकर खुला. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 181.52 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 36,375.82 अंक पर रहा. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.80 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुरुआती कारोबार में 10,907.55 अंक पर रहा.

इस बीच निवेशकों की निगाहें खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) आंकड़ों तथा रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के परिणामों पर लगी हुई हैं. शुरुआती कारोबार में धातु, रियल्टी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही.

सेंसेक्स की कंपनियों में वेदांता, टाटा स्टील, कोल इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर्स, इंफोसिस, एचडीएफसी, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एनटीपीसी, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर तीन प्रतिशत तक चढ़े रहे. हालांकि, सन फार्मा के शेयर नौ प्रतिशत तक गिरे रहे. नुकसान में रहने वाली अन्य कंपनियों में येस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हीरो मोटोकॉर्प शामिल रहीं.

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 332.62 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक 1,489.65 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे। एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में हांगकांग का हैंग सेंग 2.68 प्रतिशत, जापान का निक्की 1.30 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.91 प्रतिशत की तेजी में रहा.

50 पैसे गिरा रुपया

अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से सोमवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया 50 पैसे कमजोर होकर 70.08 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की डॉलर मांग में तेजी के साथ ही विदेशी बाजारों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव रहा. हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में खुलने से रुपये की गिरावट पर कुछ लगाम रही. रुपया पिछले दिन के मुकाबले गिरकर 69.87 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 50 पैसे गिरकर 70.08 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. शुक्रवार को रुपया 27 पैसे की मजबूती के साथ चार महीने के उच्चतम स्तर 69.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. सोमवार को शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 132.25 अंक और निफ्टी 30.80 अंक की तेजी में रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola