जगह- जगह होंगे गाड़ी चार्जिंग के प्वाइंट, .'''' प्ल्ग एन गो की सुविधा जानें कहां - कहां होगी

Updated at : 28 Nov 2018 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
जगह- जगह होंगे गाड़ी चार्जिंग के प्वाइंट, .'''' प्ल्ग एन गो की सुविधा जानें कहां - कहां होगी

मुंबई : ईवी मोटर्स इंडिया लगभग 20 करोड़ डालर के निवेश से डीएलएफ, एबीबी इंडिया और डेल्टा इलेक्ट्रानिक्स के साथ मिलकर अगले पांच साल में 6,500 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग केंद्र लगाएगी. कंपनी की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस चार्जिंग केंद्र का नाम ‘प्ल्ग एन गो’ होगा और इसे विभिन्न कंपनियों और रिहायशी परिसर […]

विज्ञापन

मुंबई : ईवी मोटर्स इंडिया लगभग 20 करोड़ डालर के निवेश से डीएलएफ, एबीबी इंडिया और डेल्टा इलेक्ट्रानिक्स के साथ मिलकर अगले पांच साल में 6,500 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग केंद्र लगाएगी. कंपनी की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस चार्जिंग केंद्र का नाम ‘प्ल्ग एन गो’ होगा और इसे विभिन्न कंपनियों और रिहायशी परिसर में लगाया जाएगा. ये केंद्र कंपनी के क्लाउड आधारित एकीकृत साफ्टवेयर प्लेटफार्म से जुड़ें होंगे .

ईवी मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक विनीत बंसल ने कहा, ‘‘देश में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए रीयल एस्टेट कंपनियों, वाहन के मूल मूल कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों (ओईएम) तथा चार्जर विनिर्माताओं के बीच एक समन्वित रुख जरूरी है.” प्ल्ग एन गो की एक साल में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 20 केंद्र स्थापित करने की योजना है.
उसके बाद बेंगलुरू, चंडीगढ़, जयपुरख्, अहमदाबाद, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, अमृतसर, भुवनेश्वर, कोचीन, इंदौर और चेन्नई में चार्जिंग केंद्र लगाये जाएंगे. इसके अलावा दिल्ली का स्टार्टअप इन सभी शहरों में सेवा केंद्र भी स्थापित करेगा. कंपनी के अनुसार, ‘‘वह अगले पांच साल में भागीदारी के तहत 6,500 चार्जिंग केंद्र लगाएगी. इसमें लगभग 20 करोड़ डालर के निवेश की जरूरत होगी.” ईवी मोटर्स दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन तथा बस समेत सभी प्रकार के वाहनों के लिये चार्जिंग उपकरण उपलब्ध कराएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola