वैश्विक संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स आैर निफ्टी में गिरावट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2018 12:02 PM

विज्ञापन

मुंबईः चीनी सामान के आयात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क बढ़ाये जाने का संकेत देने के बाद निवेशकों के सावधानी भरे रुख से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट देखी गयी. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 27.28 अंक यानी 0.08 फीसदी गिरकर 35,326.80 अंक […]

विज्ञापन

मुंबईः चीनी सामान के आयात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क बढ़ाये जाने का संकेत देने के बाद निवेशकों के सावधानी भरे रुख से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट देखी गयी. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 27.28 अंक यानी 0.08 फीसदी गिरकर 35,326.80 अंक पर चल रहा है. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.70 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 10,609.90 अंक पर चल रहा है.

ब्रोकरों के अनुसार, अमेरिका-चीन के बीच जारी व्यापार तनाव को लेकर अनिश्चितता के चलते निवेशकों का रुख सावधानी भरा रहा. इसके अलावा, कई राज्यों के विधानसभा चुनाव, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट से भी शेयर बाजार प्रभावित हुए हैं. उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने सोमवार को चीनी सामान के आयात पर शुल्क में इजाफा किये जाने के संकेत दिये. उन्होंने कहा कि मूल बात यह है कि चीन को हमारे साथ ‘उचित’ व्यवहार करना होगा. अभी तक उसने ऐसा नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola