Airlines कंपनियों के वेब चेक-इन में सीटों पर शुल्क वसूलने के फैसला की समीक्षा करेगी सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2018 3:00 PM
नयी दिल्ली : वेब-चेक पर हर सीट के लिए शुल्क वसूलने के एयरलाइंस कंपनियों के निर्णय की सरकार समीक्षा कर रही है. नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह देखेगी कि कंपनियों का यह फैसला मौजूदा नियमों के अनुरूप है या नहीं. सस्ती विमान सेवा देने वाली कंपनी इंडिगो ने 14 नवंबर से […]
नयी दिल्ली : वेब-चेक पर हर सीट के लिए शुल्क वसूलने के एयरलाइंस कंपनियों के निर्णय की सरकार समीक्षा कर रही है. नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह देखेगी कि कंपनियों का यह फैसला मौजूदा नियमों के अनुरूप है या नहीं. सस्ती विमान सेवा देने वाली कंपनी इंडिगो ने 14 नवंबर से वेब चेक इन पर शुल्क वसूलना शुरू कर दिया.कंपनी के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई, जिसके बाद नागर विमानन मंत्रालय ने कंपनियों के इस फैसले की समीक्षा का निर्णय किया है.
इसे भी पढ़ें : …तो विमान यात्रियों को ‘चैक इन बैग’ पर नहीं मिलेगी छूट
मंत्रालय ने कहा कि कंपनियां वेब चेक-इन पर सभी सीटों के लिए शुल्क वसूल रही हैं. ऐसा हमारे संज्ञान में है, लेकिन हम इसकी समीक्षा करेंगे कि यह अलग-अलग सेवाओं के लिए कीमत निर्धारण करने की मौजूदा व्यवस्था के अनुरूप है या नहीं. हालांकि, तत्काल तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि अन्य बजट एयरलाइंस कंपनियों ने भी अपनी वेब चेक-इन व्यवस्था को बदला है या नहीं.
इंडिगो ने अपने निर्णय में कहा है कि संशोधित नीति के अनुरूप वेब चेक-इन के दौरान सभी सीटों पर शुल्क वसूला जायेगा. वहीं, आप हवाईअड्डे पर सभी सीट मुफ्त में चेक-इन कर सकते हैं. सीटों का आवंटन उपलब्धता के अनुरूप होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










