ePaper

कई सप्ताह की गिरावट के बाद एक अरब डॉलर से अधिक बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

Updated at : 09 Nov 2018 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
कई सप्ताह की गिरावट के बाद एक अरब डॉलर से अधिक बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार कई सप्ताहों की गिरावट के बाद दो नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 1.054 अरब डॉलर बढ़कर 393.132 अरब डॉलर पर पहुंच गया. रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली. इससे पहले के सप्ताह में भंडार 1.444 अरब डॉलर गिरकर 392.078 अरब डॉलर पर […]

विज्ञापन

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार कई सप्ताहों की गिरावट के बाद दो नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 1.054 अरब डॉलर बढ़कर 393.132 अरब डॉलर पर पहुंच गया. रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली. इससे पहले के सप्ताह में भंडार 1.444 अरब डॉलर गिरकर 392.078 अरब डॉलर पर आ गया था. देश का स्वर्ण भंडार लंबे अंतराल के बाद इस दौरान 36.65 लाख डॉलर बढ़कर 20.888 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डॉलर बढ़कर 367.14 अरब डॉलर हुआ

आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्तियां 48.77 लाख डॉलर बढ़कर 368.138 अरब डॉलर पर पहुंच गयीं. विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में रिकॉर्ड 426.028 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. इसके बाद से यह लगातार गिरता रहा था. रुपये में नरमी के बीच डॉलर की बिकवाली से भंडार करीब 31 अरब डॉलर कम हो गया था.

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास देश का भंडार 19.22 लाख डॉलर बढ़कर 2.639 अरब डॉलर हो गया. हालांकि, विशिष्ट निकासी अधिकार इस दौरान दो लाख डॉलर कम होकर 1.465 अरब डॉलर पर आ गया. रिजर्व बैंक पिछले नौ साल से स्वर्ण भंडार कम करता आ रहा है. पिछले नौ साल में रिजर्व बैंक ने पहली बार स्वर्ण भंडार में 8.46 टन की वृद्धि की है.

इससे पहले रिजर्व बैंक ने नवंबर, 2009 में आईएमएफ से 200 टन सोना खरीदा था. केंद्रीय बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, रिजर्व बैंक 2000 से 2018 के बीच औसत 452 टन सोने का आरक्षित भंडार रखते आ रहा है. इस दौरान 2000 दूसरी तिमाही में यह भंडार न्यूनतम 358 टन रह गया था. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह अधिकतम 566 टन के उच्चतम स्तर पर रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola