Shopping Bonanza : 40 फीसदी का बंपर डिस्काउंट चाहिए, तो डाउनलोड करें SBI का ये App

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2018 5:02 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो के जरिये खरीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार से छह दिन का ‘योनो शॉपिंग फेस्ट’ (क्रेता उत्सव) शुरू करने जा रहा है. इसके तहत खरीदारी करने पर अतिरिक्त छूट एवं कैशबैक का फायदा उपलब्ध है. बैंक ने जारी बयान में कहा है कि इसके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो के जरिये खरीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार से छह दिन का ‘योनो शॉपिंग फेस्ट’ (क्रेता उत्सव) शुरू करने जा रहा है. इसके तहत खरीदारी करने पर अतिरिक्त छूट एवं कैशबैक का फायदा उपलब्ध है.

बैंक ने जारी बयान में कहा है कि इसके तहत शीर्ष 14 ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर 40 प्रतिशत तक छूट उपलब्ध है. इसके अलावा एसबीआइ के क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा.

बैंक ने त्योहारी मौसम में खरीदारी की मजबूत धारणा को भुनाने के लक्ष्य के साथ यह पेशकश की है. योनो, विभिन्न सेवाओं के लिए एसबीआइ का डिजिटल प्लेटफॉर्म है.

इसका पूरा नाम है- ‘यू ओनली नीड वन’. पेपरलेस बैंकिंग करने के अलावा इसके जरिये वित्तीय उत्पाद भी खरीदे जा सकते हैं. इसके अलावा योनो प्लेटफॉर्म पर ई-वाणिज्य से जुड़ी 85 कंपनियां मौजूद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola