Yono Shopping Fest शुरू करेगा एसबीआई, उपभोक्ताओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट और भी बहुत कुछ

Published at :15 Oct 2018 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
Yono Shopping Fest शुरू करेगा एसबीआई, उपभोक्ताओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट और भी बहुत कुछ

नयी दिल्ली : यदि आप कैशलेस या ऑनलाइन खरीदारी करने के इच्छुक हैं या फिर डिजिटाइजेशन के तहत खरीदारी करने के लिए अनेक प्रकार के एप का इस्तेमाल करते हैं, तो एक खुशखबरी है. वह यह कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो के जरिये खरीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : यदि आप कैशलेस या ऑनलाइन खरीदारी करने के इच्छुक हैं या फिर डिजिटाइजेशन के तहत खरीदारी करने के लिए अनेक प्रकार के एप का इस्तेमाल करते हैं, तो एक खुशखबरी है. वह यह कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो के जरिये खरीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार से छह दिन का ‘योनो शॉपिंग फेस्ट’ (क्रेता उत्सव) शुरू करने जा रहा है. इसके तहत खरीदारी करने वालों को अतिरिक्त छूट एवं कैशबैक का फायदा दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : VIDEO : SBI क्विक App डाउनलोड करें और ATM की सारी चिंता भूल जायें

बैंक ने जारी बयान में कहा कि इसके तहत शीर्ष 14 ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर 40 फीसदी तक छूट उपलब्ध है. इसके अलावा, एसबीआई के क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड उपभोक्ताओं को 10 फीसदी अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा. बैंक ने त्योहारी मौसम में खरीदारी की मजबूत धारणा को भुनाने के लक्ष्य के साथ यह पेशकश की है.

योनो विभिन्न सेवाओं के लिए एसबीआई का डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इसका पूरा नाम ‘यू ओनली नीड वन’ है. पेपरलेस बैंकिंग करने के अलावा इसके जरिये वित्तीय उत्पाद भी खरीदे जा सकते हैं. इतना ही नहीं, योनो प्लेटफॉर्म पर ई-कॉमर्स से जुड़ी 85 कंपनियां मौजूद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola