शुरुआती कारोबार में रुपया 8 पैसे कमजोर

मुंबई : आयातकों की ओर से डालर मांग बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (फारेक्स) में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर की तुलना मेंरुपया 8 पैसे कमजोर होकर 59.37 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि यूरो की तुलना में डालर की मजबूती से रुपये […]
मुंबई : आयातकों की ओर से डालर मांग बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (फारेक्स) में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर की तुलना मेंरुपया 8 पैसे कमजोर होकर 59.37 रुपये प्रति डालर पर आ गया.
फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि यूरो की तुलना में डालर की मजबूती से रुपये की विनिमय दर भी प्रभावित हुयी. हालांकि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रख से रुपये में ज्यादा गिरावट नहीं आयी.
फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर होकर 59.29 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 8 पैसे और कमजोर होकर 59.37 रुपये प्रति डालर पर आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




