दिल्ली की अदालत ने विजय माल्या की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने विदेशी मुद्रा विनियमन कानून (फेरा) के उल्लंघन से संबंधित मामले में गुरुवार को शराब कारोबारी विजय माल्या की बेंगलुरू स्थित संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया. प्रत्यर्पण निदेशालय (ईडी) के विशेष लोक अभियोजक एन. के. मट्टा और वकील संवेदना वर्मा द्वारा पहले का आदेश लागू करने के […]
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने विदेशी मुद्रा विनियमन कानून (फेरा) के उल्लंघन से संबंधित मामले में गुरुवार को शराब कारोबारी विजय माल्या की बेंगलुरू स्थित संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया. प्रत्यर्पण निदेशालय (ईडी) के विशेष लोक अभियोजक एन. के. मट्टा और वकील संवेदना वर्मा द्वारा पहले का आदेश लागू करने के लिये और अधिक समय का अनुरोध किये जाने पर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक शेरावत ने ये ताजा निर्देश दिये. बेंगलुरू पुलिस ने इससे पहले अदालत को सूचित किया था कि उसने माल्या से संबंधित 159 संपत्तियों की पहचान की है.
लेकिन वह इनमें से एक भी संपत्ति कुर्क नहीं कर पायी है. मामले में अदालत चार जनवरी को माल्या को भगोड़ा घोषित कर चुकी है क्योंकि उन्होंने उसके समन का जवाब नहीं दिया. अदालत ने मामले में आठ मई को बेंगलुरू पुलिस आयुक्त को माल्या की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था और इस पर रिपोर्ट मांगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




