अब बगैर एटीएम के निकाल सकेंगे 100 से हजार तक के नोट

नयी दिल्ली : अब बगैर एटीएम के आप 100 से एक हजार तक के रुपये निकाल सकते हैं. जी हां! स्वाइप मशीन के जरिए अब यह सुविधा उपलब्ध है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही ग्राहकों को कैश एंड पॉश स्कीम की सुविधा का लाभ देगा. कई बड़े शहरों में यह सुविधा शुरू हो गई […]
नयी दिल्ली : अब बगैर एटीएम के आप 100 से एक हजार तक के रुपये निकाल सकते हैं. जी हां! स्वाइप मशीन के जरिए अब यह सुविधा उपलब्ध है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही ग्राहकों को कैश एंड पॉश स्कीम की सुविधा का लाभ देगा. कई बड़े शहरों में यह सुविधा शुरू हो गई है.
एसबीआइ के एटीएम चैनल प्रबंधक कृष्ण मूर्ति ने बताया कि बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए जल्द ही कैश एंड पॉश स्कीम शुरू करने जा रहा है. ग्राहक 100 रुपये से एक हजार तक नकद बड़े दुकानदारों से ले सकेंगे. यह सुविधा केवल चुनिंदा स्वाइप मशीन वाले दुकानदारों के पास मिलेगा.कृष्ण मूर्ति ने बताया, जुलाई से ग्राहक इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे. इसके लिए ग्राहकों को एक प्रतिशत सर्विस चार्ज देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




