धुरंधर 2 के इस एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए वजह

Updated at : 07 Apr 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
धुरंधर 2 के इस एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए वजह

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज के एक्टर आदित्य उप्पल को उनके रोल की वजह से जान से मारने की धमकियां मिलीं. एक्टर ने बताया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी विलेन समझ बैठे. जानिए कैसे लोगों ने उन्हें देश का दुश्मन समझ लिया था…

विज्ञापन

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म धुरंधर द रिवेंज के एक्टर आदित्य उप्पल को उनके किरदार की वजह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. ASP उमर हैदर के रोल में नजर आए आदित्य ने खुद इस बात का खुलासा किया है और बताया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी गलत समझ बैठे.

धुरंधर 2 में asp उमर हैदर का रोल निभाने वाले एक्टर आदित्य उप्पल

दरअसल, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में आदित्य उप्पल ने लियारी टास्क फोर्स के अधिकारी उमर हैदर का रोल निभाया है. पहले पार्ट में उनका किरदार साधारण लगता है, लेकिन जैसे ही SP असलम की कहानी खत्म होती है, उनका रोल पूरी तरह बदल जाता है और फिल्म को नया मोड़ दे देता है.

जान से मारने की धमकियां भी मिलीं

अपने इस दमदार रोल के लिए जहां उन्हें तारीफ मिली, वहीं कुछ दर्शक उनके किरदार से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें असल जिंदगी में ही नफरत करने लगे. आदित्य ने इंटरव्यू में बताया कि कई लोगों ने उन्हें धमकी दी और कहा कि बाहर निकल, तुझे देख लेंगे. यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं. एक्टर ने बताया कि उन्हें लोगों को समझाना पड़ा कि वह पाकिस्तान से नहीं हैं, बल्कि सिर्फ एक किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये दर्शकों के जुड़ाव का भी संकेत है कि लोग कहानी को इतनी गंभीरता से ले रहे हैं.

मिल रहा लोगों का शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म के एंड क्रेडिट सीन पर बात करते हुए आदित्य ने कहा कि लोगों का रिस्पॉन्स शानदार है और उन्हें अच्छा लगता है कि फैंस उन्हें लगातार टैग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब लोग उन्हें हर दिन अपनी स्क्रीन पर देख रहे हैं, जो उनके लिए खास अनुभव है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 फिल्म इंडस्ट्री के लिए ‘वेकअप कॉल’, रवि किशन ने किया मूवी को सपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola