ePaper

अंबानी का ऐलान : उत्तराखंड को ''डिजिटल देवभूमि'' बनाने के लिए स्कूल-कॉलेज को इंटरनेट से जोड़ेगी जियो

Updated at : 07 Oct 2018 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
अंबानी का ऐलान : उत्तराखंड को ''डिजिटल देवभूमि'' बनाने के लिए स्कूल-कॉलेज को इंटरनेट से जोड़ेगी जियो

देहरादून : उत्तराखंड में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के बाद अब रिलायंस जियो अगले दो साल में उत्तराखंड के 2,385 से अधिक विद्यालयों को उच्च गति इंटरनेट से जोड़ेगा. इसका उद्देश्य उत्तराखंड को ‘डिजिटल देवभूमि’ बनाना है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रविवार को यह बात […]

विज्ञापन

देहरादून : उत्तराखंड में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के बाद अब रिलायंस जियो अगले दो साल में उत्तराखंड के 2,385 से अधिक विद्यालयों को उच्च गति इंटरनेट से जोड़ेगा. इसका उद्देश्य उत्तराखंड को ‘डिजिटल देवभूमि’ बनाना है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रविवार को यह बात कही.

अंबानी ने उत्तराखंड निवेशक शिखर सम्मलेन में कहा कि जियो पर्यावरण की रक्षा करने वाले उद्योगों और व्यवसायों को बढ़ावा देगा. उन्होंने कहा कि वह ‘देवभूमि उत्तराखंड’ को ‘डिजिटल देवभूमि’ में बदलना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, ‘जियो पर्यटन को बढ़ावा देगा. इसी के साथ स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सरकारी सेवाओं की आपूर्ति में सुधार करेगा. इससे नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार आयेगा. जियो ‘डिजिटल उत्तराखंड’ को लेकर प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक के पास सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाली डिजिटल कनेक्टिविटी और सेवाएं होंगी.’

अंबानी ने कहा, ‘इन सभी से अतिरिक्त रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी और राज्य के नागरिकों के लिए आय के अधिक अवसर खुलेंगे. हमारी दो साल के अंदर 2,185 सरकारी विद्यालयों और 200 से अधिक सरकारी महाविद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना है.’

अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी राज्य में सबसे अधिक निवेश करने वालों में से एक है. कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित किये हैं. जियो, रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी कंपनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola