Trade War छेड़ने के बाद ट्रंप को चीन, जापान और ईयू से Trade Treaty की उम्मीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2018 3:42 PM
वाशिंगटन : ट्रेड वार छेड़ने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चीन, जापान और यूरोपीय यूनियन से व्यापारिक करार होने की उम्मीद है. उन्होंने पड़ोसी देशों मैक्सिको और कनाडा के साथ व्यापार समझौता की घोषणा के एक दिन बाद कहा कि अब चीन, जापान तथा यूरोपीय यूनियन के साथ समझौते पर काम चल रहा […]
वाशिंगटन : ट्रेड वार छेड़ने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चीन, जापान और यूरोपीय यूनियन से व्यापारिक करार होने की उम्मीद है. उन्होंने पड़ोसी देशों मैक्सिको और कनाडा के साथ व्यापार समझौता की घोषणा के एक दिन बाद कहा कि अब चीन, जापान तथा यूरोपीय यूनियन के साथ समझौते पर काम चल रहा है. अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा अनुबंध (यूएसएमसीए) करीब तीन दशक पुराने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार अनुबंध (नाफ्टा) की जगह लेगा.
इसे भी पढ़ें : ट्रेड वार : अमेरिका को सता रहा भारत का डर, जवाबी कार्रवार्इ करने का रखता है माद्दा
ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि यूएसएमसीए एक बड़ा व्यापारिक समझौता है, अब तक का सबसे बड़ा समझौता जो व्यापार के क्षेत्र में किया गया है. मैं अब चीन या यूरोपीय यूनियन या अन्य पक्षों के साथ भी ऐसा करार करना चाहता हूं, लेकिन यह अब तक का सबसे बड़ा समझौता है. उन्होंने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, हम अब चीन के साथ करार पर काम कर रहे हैं. हम जापान के साथ भी काम कर रहे हैं. हम यूरोपीय संघ के साथ भी काम कर रहे हैं. ये हमारे देश के लिए और हमारे श्रमिकों के लिए शानदार संधियां हैं.
सीनेटर रॉब पोर्टमैन ने सीनेट में कहा कि यूएसएमसीए से उत्तरी अमेरिकी बाजार को विश्व के अन्य हिस्सों विशेषकर चीन के साथ जारी व्यापारिक खींचतान से निपटने में मददगार होगा. कांग्रेस सदस्य स्टीव किंग ने ओवल हाउस में ट्रंप से मुलाकात के बाद कहा कि चीन जल्दी ही अमेरिका की बौद्धिक संपदा की चोरी की भारी कीमत भुगतना शुरू कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










