ePaper

नॉन-फिनांशियल बिजनेस को बॉय-बॉय करेगी रिलायंस कैपिटल

Updated at : 18 Sep 2018 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
नॉन-फिनांशियल बिजनेस को बॉय-बॉय करेगी रिलायंस कैपिटल

मुंबई : रिलायंस कैपिटल अगले 12 से 18 महीने के अंदर सभी गैर-वित्तीय कारोबार क्षेत्रों से बाहर निकल जायेगी. कंपनी के चेयरमैन अनिल अंबानी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी अपनी साधारण बीमा कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को इसी वित्त वर्ष में सूचीबद्ध करायेगी. अंबानी ने कंपनी की 32वीं सालाना आमसभा में कंपनी के शेयरधारकों […]

विज्ञापन

मुंबई : रिलायंस कैपिटल अगले 12 से 18 महीने के अंदर सभी गैर-वित्तीय कारोबार क्षेत्रों से बाहर निकल जायेगी. कंपनी के चेयरमैन अनिल अंबानी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी अपनी साधारण बीमा कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को इसी वित्त वर्ष में सूचीबद्ध करायेगी. अंबानी ने कंपनी की 32वीं सालाना आमसभा में कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम मूल कंपनी रिलायंस कैपिटल के कर्ज के बोझ में उल्लेखनीय कमी लाना चाहते हैं. इसे हम मुख्य निवेश कंपनी मानते हैं.

इसे भी पढ़ें : अनिल अंबानी ने कहा, दूरसंचार कारोबार से पूरी तरह बाहर होगी आरकॉम

रिलायंस कैपिटल संपत्ति प्रबंधन, बीमा, वाणिज्यिक एवं आवास वित्त एवं इक्विटी तथा जिंस ब्रोकिंग क्षेत्र में कारोबार करती है. अंबानी ने बताया कि उसकी आवास वित्त कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस से वैश्विक कंपनियों ने सस्ते आवास खंड में भागीदारी के लिए संपर्क किया है. अंबानी ने कहा कि हमारी रणनीतिक भागीदारी से बातचीत चल रही है, जो कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी ले सके. यह सौदा अगले कुछ महीने में पूरा होने की उम्मीद है.

कंपनी के कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी ने कहा कि रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस की शुरुआत इसी तिमाही में हो जायेगी. उन्होंने कहा कि कंपनी वित्तीय सेवा और वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नये उभरते कारोबारी क्षेत्रों की पहचान कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola