पेट्रोल 78 रुपये के पार, डीजल भी नयी ऊंचाई पर; जानें नयी कीमतें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 7:46 PM
नयी दिल्ली : पेट्रोल की कीमत मंगलवारको दिल्ली में ढाई महीने में पहली बार 78 रुपये लीटर को पार कर गयी. वहीं, डीजल का दाम नयी ऊंचाई पर बना हुआ है. सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत 14 पैसे तथा डीजल 15 पैसे लीटर महंगा हुआ. इस बढ़ोतरी […]
नयी दिल्ली : पेट्रोल की कीमत मंगलवारको दिल्ली में ढाई महीने में पहली बार 78 रुपये लीटर को पार कर गयी. वहीं, डीजल का दाम नयी ऊंचाई पर बना हुआ है.
सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत 14 पैसे तथा डीजल 15 पैसे लीटर महंगा हुआ. इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 78 रुपये लीटर को पार कर गयी.
तीन जून के बाद यह पहला मौका है जब पेट्रोल का दाम 78 रुपये के पार हुआ है. दिल्ली में अब पेट्रोल 78.05 रुपये लीटर पर पहुंच गया. वहीं मुंबई में यह 85.47 रुपये लीटर हो गया.
राष्ट्रीय राजधानी में डीजल का दाम 69.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. वहीं, मुंबई में यह 73.90 रुपये लीटर है. दिल्ली में अन्य महानगरों के मुकाबले ईंधन सबसे सस्ता है.
इसका कारण बिक्री कर या मूल्य वर्द्धन कर (वैट) में कमी है. इससे पहले, 29 मई को डीजल का दाम 69.31 रुपये लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि पेट्रोल का दाम 29 मई के उच्चतम स्तर से कम है.
उस समय यह 78.43 रुपये लीटर पर पहुंच गया था. अमेरिकी डाॅलर के मुकाबले रुपया 16 अगस्त को न्यूनतम स्तर पर चला गया था. उस समय से ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं.
घरेलू मुद्रा उस दिन कारोबार के दौरान 70.32 के रिकाॅर्ड न्यूनतम स्तर तक चला गया था. पिछले 13 दिनों में पेट्रोल दिल्ली में 0.91 रुपये लीटर तथा डीजल 0.89 रुपये लीटर महंगा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










