एफडी पर एसबीआइ ने बढ़ायी ब्याज दर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2018 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर से अपने फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. ब्याज दरों में 10 से 30 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गयी है. दो साल से कम अवधि के लिए किये गये फिक्स डिपॉजिट पर यह लागू नहीं होगा. इसका फायदा […]
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर से अपने फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. ब्याज दरों में 10 से 30 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गयी है. दो साल से कम अवधि के लिए किये गये फिक्स डिपॉजिट पर यह लागू नहीं होगा.
इसका फायदा केवल उन लोगों को मिलेगा, जिन्होंने दो से 10 साल के लिए एफडी अकाउंट खुलवा रखा है. एसबीआइ के करोड़ों एफडी ग्राहकों को अब से 6.70 फीसदी से लेकर के 6.85 फीसदी के बीच ब्याज मिलेगा. हालांकि वरिष्ठ नागरिकों को 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा. दो साल से नीचे वालों के लिए दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.
30 जुलाई 2018 से प्रभावी नयी दरें
नयी सीनियर
अवधि ब्याज दरें सिटीजन
7 से 45 दिन 5.75 6.25
46 से 179 दिन 6.25 6.75
180 से 210 दिन 6.35 6.85
211 दिन से एक वर्ष से कम 6.40 6.90
एक वर्ष से दो वर्ष से कम 6.70 7.20
दो वर्ष से तीन वर्ष से कम 6.75 7.25
तीन वर्ष से पांच वर्ष से कम 6.80 7.30
5 वर्ष से 10 वर्ष तक 6.85 7.35
(सभी ब्याज दरें प्रतिशत में)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




