ePaper

बढ़ते एनपीए पर जानकारी के लिए संसदीय समिति ने RBI के पूर्व गवर्नर राजन को किया तलब

Updated at : 19 Aug 2018 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ते एनपीए पर जानकारी के लिए संसदीय समिति ने RBI के पूर्व गवर्नर राजन को किया तलब

नयी दिल्ली : बढ़ती हुई गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के मुद्दे पर अध्ययन कर रही संसद की एक समिति ने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को उसके समक्ष उपस्थित होने और इस विषय पर जानकारी देने के लिए कहा है. इससे पहले पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रमण्यम ने एनपीए संकट को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बढ़ती हुई गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के मुद्दे पर अध्ययन कर रही संसद की एक समिति ने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को उसके समक्ष उपस्थित होने और इस विषय पर जानकारी देने के लिए कहा है.

इससे पहले पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रमण्यम ने एनपीए संकट को पहचानने और इसका हल निकालने का प्रयास करने के लिए भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी की अगुवाईवाली संसद की प्राक्कलन समिति के समक्ष राजन की प्रशंसा की थी. एक सूत्र ने कहा कि इसके बाद जोशी ने राजन को पत्र लिखकर समिति के सामने उपस्थित होने और उसके सदस्यों को देश में बढ़ते एनपीए के मुद्दे पर जानकारी देने को कहा है.

सितंबर 2016 तक तीन साल आरबीआई के गवर्नर रहे राजन फिलहाल शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में वित्त मामलों के प्रोफेसर हैं. एक सूत्र ने कहा कि सुब्रमण्यम ने एनपीए की समस्या की पहचान के लिए राजन की तारीफ की थी जिसके बाद उन्हें पत्र लिखकर आमंत्रित किया गया. सुब्रमण्यम ने पिछले महीने सीईए के नाते समिति के सामने बड़े कर्जों की भरपाई नहीं होने के मुद्दे पर जानकारी रखी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola