Union Bank का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 12 फीसदी बढ़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2018 7:10 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 12 फीसदी बढ़कर 130 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 116.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. शेयर बाजारों को भेजी सूचना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 12 फीसदी बढ़कर 130 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 116.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 9,908.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी, जो एक साल पहले समान तिमाही में 9,567.69 करोड़ रुपये थी.

इसे भी पढ़ें : दो गांवों को आदर्श ग्राम बनायेगा यूनियन बैंक

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की ब्याज आमदनी 8,112.10 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,700.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी. बैंक ने कहा कि उसकी ब्याज आमदनी में 274.43 करोड़ रुपये राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण द्वारा मंजूर निपटान योजना के तहत एनपीए की वसूली से आये.

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 16 फीसदी यानी 50,972.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी. एक साल पहले यह 12.63 फीसदी यानी 37,286.33 करोड़ रुपये थीं. वहीं, बैंक का शुद्ध एनपीए बढ़कर 8.70 फीसदी यानी 25,508.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक साल पहले यह आंकड़ा 7.47 फीसदी यानी 20,784.97 करोड़ रुपये था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola