SBI और JIO साथ मिलकर Digital Payments के लिए करेंगे यह काम

मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और रिलायंस जिओ ने आपसी भागीदारी का विस्तार करते हुए इसे डिजिटल भुगतान में भी शुरू किया है. इससे देश के सबसे बड़े बैंक को डिजिटल ग्राहकों की संख्या कई गुना बढ़ाने में मदद मिलेगी. दोनों पहले से ही भुगतान बैंक उपक्रम में भागीदार हैं. भारतीय स्टेट बैंक और […]
मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और रिलायंस जिओ ने आपसी भागीदारी का विस्तार करते हुए इसे डिजिटल भुगतान में भी शुरू किया है. इससे देश के सबसे बड़े बैंक को डिजिटल ग्राहकों की संख्या कई गुना बढ़ाने में मदद मिलेगी.
दोनों पहले से ही भुगतान बैंक उपक्रम में भागीदार हैं. भारतीय स्टेट बैंक और जिओ ने साथ मिलकर जिओ भुगतान बैंक बनाया है. इसमें जिओ की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी भारतीय स्टेट बैंक के पास है.
हालांकि, लाइसेंस मिलने के दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसका परिचालन शुरू नहीं हो सका है. स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने जारी संयुक्त बयान में कहा, हम जिओ के साथ भागीदारी से उत्साहित हैं.
तालमेल के सभी क्षेत्र दोनों के लिए लाभदायक हैं और इससे एसबीआई के ग्राहकों के लिए डिजिटल सेवाएं बेहतर होंगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, एसबीआई के उपभोक्ताओं का दायरा अतुल्य है.
जिओ अपने और एसबीआई के उपभोक्ताओं की सभी जरूरतों की पूर्ति के लिए डिजिटल सेवाओं को तेज करने हेतु खुदरा संरचना के साथ ही अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




