एसबीआइ ने एफडी पर त्वरित प्रभाव से बढ़ाया ब्याज दर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2018 12:50 PM
मुंबई : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने आज त्वरित प्रभाव से बैंकों फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज दर बढ़ा दी है. एसबीआइ ने पांच बेसिस प्वाइंट से 10 बेसिस प्वाइंट के बीच ब्याज दर बढ़ायी है. इसकी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर शेयर की गयी है. बैंक में एक करोड़ रुपये […]
मुंबई : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने आज त्वरित प्रभाव से बैंकों फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज दर बढ़ा दी है. एसबीआइ ने पांच बेसिस प्वाइंट से 10 बेसिस प्वाइंट के बीच ब्याज दर बढ़ायी है. इसकी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर शेयर की गयी है. बैंक में एक करोड़ रुपये वार्षिक से कम की जमा पर पांच बेसिस प्वाइंट ब्याज दर बढ़ायी गयी है, जबकि एक करोड़ से अधिक की जमा राशि पर 10 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर बढ़ायी गयी है. यह ब्याज दर एक साल से दस साल के बैंक एफडी अवधि पर प्रभावी होगी.
यह ब्याज दर आम लोगों व सीनियर वरिष्ठ नागरिक दोनों पर लागू होगी. मालूम हो कि एक बेसिस प्वाइंट का अर्थ 0.01 प्रतिशत होता है. यानी 0.05 से 0.10 प्रतिशत के बीच ब्याज दर बढ़ायी गयी है.
प्रतीक हजेला : असम में जटिल नागरिकता ड्राफ्ट को तैयार करने वाले ये अफसर कौन हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










