रजत गुप्ता भेदिया कारोबार के आरोप में दो साल जेल में रहेंगे

Published at :31 May 2014 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
रजत गुप्ता भेदिया कारोबार के आरोप में दो साल जेल में रहेंगे

न्यूयार्क : गोल्डमैन सैश के भारतीय मूल के पूर्व निदेशक रजत गुप्ता 17 जून से दो साल की कैद की सजा काटेंगे. यहां की एक अदालत ने भेदिया कारोबार के मामले में उन्हें दोषी ठहराए जाने के खिलाफ उनकी अपील पर संबंधित प्राधिकार द्वारा सुनवाई किए जाने तक उन्हें जमानत पर रहने देने की अर्जी […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : गोल्डमैन सैश के भारतीय मूल के पूर्व निदेशक रजत गुप्ता 17 जून से दो साल की कैद की सजा काटेंगे. यहां की एक अदालत ने भेदिया कारोबार के मामले में उन्हें दोषी ठहराए जाने के खिलाफ उनकी अपील पर संबंधित प्राधिकार द्वारा सुनवाई किए जाने तक उन्हें जमानत पर रहने देने की अर्जी को खारिज कर दिया.

यूएस कोर्ट ऑफ अपील ने एक संक्षिप्त आदेश जारी कर कहा है कि अपीलकर्ता ने अपने वकील के जरिए अपने आत्मसमर्पण पर स्थगन के लिए और अपील की समीक्षा होने तक जमानत जारी रखने का अनुरोध किया था. पर अदालत इसे खारिज करती है.

गुप्ता :65: ने इस महीने के शुरुआत में 23 पन्नों की अपनी याचिका में अदालत से दरख्वास्त की थी कि उनके आत्मसपर्मण की तारीख पर स्थगन आदेश दिया जाए और भेदिया कारोबार के आरोपों में उनके दोषी ठहराए जाने के फैसले की समीक्षा पर अपील लंबित रहने को लेकर उनकी जमानत जारी रखी जाए. गुप्ता को ओटीसवीले की एक जेल में रखे जाने की उम्मीद है जो न्यूयार्क सिटी से करीब 70 मील दूर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola