फॉर्च्यून 40 अंडर 40 : भारतीय मूल के चार कारोबारी को जगह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2018 9:14 AM
नेशनल कंटेंट सेलफॉर्च्यून पत्रिका की बुधवार को जारी ‘फॉर्च्यून 40 अंडर 40’ में भारतीय मूल के चार कारोबारियों को जगह दी गयी है. मुख्य बात यह है कि इन चार कारोबारियों में से तीन महिलाएं हैं. सूची में कारोबार की दुनिया में 40 साल व उससे कम उम्र वाले प्रभावशाली लोगों को जगह दी गयी […]
नेशनल कंटेंट सेल
फॉर्च्यून पत्रिका की बुधवार को जारी ‘फॉर्च्यून 40 अंडर 40’ में भारतीय मूल के चार कारोबारियों को जगह दी गयी है. मुख्य बात यह है कि इन चार कारोबारियों में से तीन महिलाएं हैं. सूची में कारोबार की दुनिया में 40 साल व उससे कम उम्र वाले प्रभावशाली लोगों को जगह दी गयी है.
सूची में पहले पायदान पर फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग और इंस्टाग्राम के को-फाउंडर और सीइओ केविन सिस्ट्रोम हैं. दोनों के बीच पहले स्थान पर टाइ हुआ है. वहीं, अमेरिका की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स की मुख्य वित्त अधिकारी भारतीय मूल की दिव्या सूर्यदेवरा सूची में चौथे पायदान पर रहीं. इसके बाद विमियो की सीइओ अंजलि सूद (14 वें), रॉबिनहुड के को-फाउंडर और सह-सीइओ बैजू भट्ट (24 वें) और फीमेल फाउंडर्स फंड की संस्थापक सहयोगी अनु दुग्गल (32 वें) स्थान पर हैं. अंजली सूद 2014 में वीडियो शेयरिंग वेबसाइट विमियो से विपणन प्रमुख के तौर पर जुड़े थे और पिछले वर्ष उन्हें सीइओ बनाया गया है. उन पर विमियो को क्लाउड आधारित प्लेटफॉर्म बनाने की जिम्मेदारी है.
वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी रॉबिनहुड की स्थापना बैजू भट्ट ने 2013 में की थी. पांच साल बाद कंपनी का पूंजीकरण उछलकर 5.6 बिलियन डॉलर हो गया. इस साल उनकी कंपनी ने बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरंसी में भी काम शुरू कर दिया है. अनु दुग्गल ने 2014 में महिला नेतृत्व वाली प्रौद्योगिकी कंपनी में निवेश के लिए फीमेल फाउंडर्स फंड की स्थापना की थी. शुरुआत में उन्होंने 50 लाख डॉलर की पूंजी जुटायी थी. इस साल मई तक दूसरे चरण के वित्तपोषण के लिए उन्होंने 2.7 करोड़ डॉलर जुटाये हैं.
किसी महिला को सीएफओ बनाने वाली पहली कंपनी थी जनरल मोटर्स
फॉर्च्यून ने जनरल मोटर्स की मुख्य वित्त अधिकारी भारतीय मूल की दिव्या सूर्यदेवरा को लेकर कहा है कि उन्होंने तब इतिहास रचा था, जब उनके जनरल मोटर्स की पहली महिला सीएफओ बनने की घोषणा हुई थी. इसके बाद फॉर्च्यून 500 में शामिल ऑटो कंपनियों में से ऐसा करने वाली यह पहली कंपनी बनी थी.
पहली बार पूरक सम्मान सूची भी जारी
फॉर्च्यून के इतिहास में यह पहली बार है जब फॉर्च्यून ने सबसे प्रभावशाली और युवा महानायकों की ‘पूरक सम्मान सूची’ भी तैयार की है. इसमें उन युवाओं को शामिल किया गया है, जो कारोबार को वित्तीय और टेक्नोलॉजी की बदौलत बदल रहे हैं. सूची में रिप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष बिड़ला, डिजीटल वॉलेट क्वाइनबेस के मुख्य तकनीकी अधिकारी बालाजी श्रीनिवासन, एमआटी डिजीटल मुद्रा पहल की निदेशक नेहा नरूला और क्वाइनबेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (परिचालन) टीना भटनागार भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










