मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल और बढ़ा, सालाना सैलरी 4.17 करोड़ रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2018 7:00 PM
नयी दिल्ली : मुकेश अंबानी पांच साल और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बने रहेंगे. कंपनी के शेयरधारकों ने मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. अंबानी (61 वर्ष) 1977 से कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हैं. जुलाई, 2002 में रिलायंस समूह के संस्थापक […]
नयी दिल्ली : मुकेश अंबानी पांच साल और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बने रहेंगे. कंपनी के शेयरधारकों ने मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. अंबानी (61 वर्ष) 1977 से कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हैं. जुलाई, 2002 में रिलायंस समूह के संस्थापक और उनके पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद उन्हें कंपनी के चेयरमैन बनाया गया.
इसे भी पढ़िये : हर घंटे 17,333 रूपये कमाते हैं रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी
कंपनी की मुंबई में हुई 41वीं वार्षिक आम बैठक में उनके मौजूदा कार्यकाल को और पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दे दी गयी. मुकेश अंबानी का मौजूद कार्यकाल अप्रैल 2019 में समाप्त हो रहा है. कंपनी की ओर से शेयर बाजार को भेजी गयी जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल बढ़ाने के प्रस्ताव पर कुल पड़े वोटों में से 98.5 फीसदी मत प्रस्ताव के समर्थन में पड़े.
प्रस्ताव के अनुसार, अंबानी को सालाना 4.17 करोड़ रुपये का वेतन तथा 59 लाख रुपये के भत्ते दिये जायेंगे. इसमें सेवानिवृत्ति लाभ शामिल नहीं है. कंपनी ने कहा कि उन्हें शुद्ध मुनाफे पर आधारित बोनस भी मिलेगा. इसके साथ ही, उनकी कारोबारी यात्रा के दौरान परिवार एवं सहायकों समेत अंबानी की यात्रा और रहने-ठहरने का खर्च कंपनी उठायेगी. कंपनी उनके लिए कार, घर पर फोन एवं इंटरनेट का खर्च भी वहन करेंगी.
अंबानी एवं उनके परिजनों का सुरक्षा खर्च भी भत्ते में शामिल नहीं होगा और इनका वहन कंपनी करेगी. वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों ने 2018-19 में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के जरिये 20 हजार करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की भी मंजूरी दी. हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि इस राशि का कहां इस्तेमाल किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










