पूर्व IAS गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को ICICI बैंक ने गैर - कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 12:47 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व आईएएस गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को आईसीआईसीआई बैंक का गैर – कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल एक जुलाई 2018 से शुरू होगा. आज बैंक के डायरेक्टर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया. इसके साथ ही पूर्व आईएएस चतुर्वेदी की नियुक्ति अतिरिक्त (स्वतंत्र) निदेशक के रूप में भी की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व आईएएस गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को आईसीआईसीआई बैंक का गैर – कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल एक जुलाई 2018 से शुरू होगा. आज बैंक के डायरेक्टर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया. इसके साथ ही पूर्व आईएएस चतुर्वेदी की नियुक्ति अतिरिक्त (स्वतंत्र) निदेशक के रूप में भी की गयी.

गौरतलब है कि बैंक के स्वतंत्र निदेश और चेयरमैन का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है. हाल ही में बैंक ने संदीप बक्शी की नियुक्ति बैंक के डायरेक्टर और सीओओ के रूप में की है, उनका कार्यकाल पांच वर्षों का होगा.
बैंक की MD और CEO चंदा कोचर लगे आरोपों के बाद से बैंक उच्च प्रशासनिक पदों में फेरबदल कर रहा है ताकि बैंक की इमेज सुधरे. फिलहाल चंदा कोचर छुट्टी पर हैं और उनपर लगे आरोपों की जांच चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola